Feb 22, 2015

फेसबुक यूजर्स अभी खतरनाक वायरस के निशाने पर है।

यह वायरस इतना खरतनाक है कि एकबार इसकी चपेट में आने पर यूजर कुछ भी नहीं कर सकता। जैसे ही यूजर फेसबुक पेज पर दिखने वाले एक विशेष लिंक इस पर क्लिक करता है यह कंप्यूटर को हाईजैक कर फेसबुक अकाउंट अपने कब्जे में ले लेता है और उसकी न्यूज फीड में 20 फ्रेंड्स को टैग करते हुए पोर्न वीडियो पोस्ट कर देता है। इस वायरस की चपेट में पिछले दो दिनों में 110000 से ज्यादा फेसबुक यूजर आ चुके हैं।

   फेसबुक न्यूज फीड में दोस्तों को टैग करते हुए पोर्न वीडियो पोस्ट करने वाला यह वायरस फेसबुक पेज पर पोर्न लिंक के रूप में दिखाई देता है, जिसमें उत्तेजक फोटो वीडियो के रूप में हुई होती है। जैसे ही यूजर इस पर क्लिक करता है तो उस नया टैब ओपन कर देता है जिसमें यूटयूब जैसी पोर्न वीडियोज से भरी वेबसाइट खुलती है।

   बहुत सारे पोर्न वीडियोज के साथ ओपन होने वाली इस वेबसाट पर कुछ सेकेंड्स के लिए पोर्न वीडियो चलता है, लेकिन कुछ ही देर बाद यह पॉज हो जाता है। इसके बाद यूजर से फ्लैश अपडेट करने के लिए कहा जाता है। बस, जैसे ही यूजर वीडियो में आगे का मेटर देखने के लिए अपडेट पर क्किल करता है यह ट्रोजन मालवेयर कंप्यूटर के कीबोर्ड और माऊस को हैक कर उन्हें हाईजैक कर लेता है। इसके बाद यूजर कुछ नहीं कर पाता और यह वायरस उसके फेसबुज न्यूज फीड में पोर्न लिंक 20-20 फ्रेंड्स को टैग करते हुए पोस्ट कर देता है।.
hitpatel22.blogspot.in